फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिसंबर-2025 की परीक्षा के परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने दिसंबर-2025 में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को जारी नोटिफिकेशन संख्या 64/2025 के तहत संबद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों और विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार तृतीय सेमेस्टर और एलएलबी तृतीय सेमेस्टर (कॉलेज कोड-1264) की दिसंबर-2025 परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। विद्यार्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा परिणाम ccsuniversity.ac.in पर उपलब्ध है। संबंधित विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में सुविधा मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें