मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को अंतिम अवसर देते हुए पंजीकरण एक बार फिर से खोले गए हैं। विवि की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वंचित छात्र एक से चार अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। वहीं प्रवेश के लिए इच्छुक पहले से पंजीकृत मगर अप्रवेशित अभ्यर्थी एवं नए पंजीकृत अभ्यर्थी एलएलबी में प्रवेश के लिए अपने पंजीकरण की हार्ड कॉपी तीन से छह अक्तूबर तक जमा करा दें। इसके बाद सीसीएसयू परिसर और उससे संबंधित कॉलेज सात अक्तूबर को नियमानुसार वरीयता सूची तैयार कर आठ नौ अक्तूबर तक प्रवेश लेंगे। संवाद