फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोफिया में क्षेत्रीय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल में दो अगस्त से सीआईएससीई उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय बालिका बास्केटबाल टूर्नामेंट होगा। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में 11 जोन से 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में कुल 400 खिलाड़ी और 30 कोच शामिल होंगे। इसमें मेरठ जोन, आगरा जोन, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ दक्षिण, प्रयागराज, वाराणसी जोन से टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के आधार पर ही राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। इसमें मेरठ के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह बनाने का मौका प्राप्त होगा। प्रतियोगिता के लिए सभी टीमों के रहने और खाने की व्यवस्था आयोजकों की ओर से की गई हैं। सभी टीम मेरठ पहुंच जाएंगी और दो अगस्त से प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें