बहसूमा। क्षेत्र के गांव रामराज स्थित पंडित विधि चंद शर्मा के आवास पर रविवार को क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति के तत्वाधान में फिरोजपुर सिद्ध पीठ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर कावड़ सेवा शिविर के भंडारे में सेवा करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। सभा की अध्यक्षता हिमालय के सिद्ध योगी बाबा राजेश ऋषि महाराज एवं रामफल फौजी ने व संचालन विपुल राम शर्मा ने किया। क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा ने ब्राह्मण समाज की उपलब्धियां गिनाईं। क्षेत्र ब्राह्मण समिति बच्चों को अच्छी शिक्षा और और धार्मिक कार्यों के लिए प्रेरित करती है। इस मौके पर पं. अजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विपुल राम शर्मा, महामंत्री डॉक्टर एचपी मिश्रा, संरक्षक नवीन कुमार शर्मा, रामफल फौजी, रामानंद शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, मदनपाल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा आदि रहे।