फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप के देश के लिए खेलेगी रीत

Tue, 21 Oct 2025 06:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कोच गौरव त्यागी के साथ रीत राठौर
विज्ञापन
मेरठ। झारखंड के रांची में 24 अक्टूबर से आयोजित होने वाली चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए मेरठ की एथलीट रीत राठौर का चयन भारतीय टीम में किया गया है। रीत भारतीय दल के साथ रांची के लिए रवाना होगी। रीत ऊंची कूद इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। रीत का चयन सितंबर में आयोजित हुए ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। रीत जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 मे भी स्वर्ण स्वर्ण पदक जीत चुकी है। रीत कैलाश प्रकाश स्टेडियम में गौरव त्यागी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही है। रीत के चयन पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी अब्दुल आहद ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें