मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रेड लायंस और येलो टाइगर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें रेड लायंस की टीम ने 19 रन से जीत प्राप्त की। रेड लायंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसमें यश शर्मा ने 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 37 गेंद का सामना किया और 7 छक्के व 10 चौके लगाए। विक्की ने भी 49 रन बनाए। गेंदबाजी में हेडन ने तीन व विनीत ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी येलो टाइगर की टीम 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कोमल काजला ने सबसे अधिक 67 रन की पारी खेली। दुष्यंत ने भी 43 और हेडन ने 47 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विक्की ने दो, गौरव और सनी ने एक-एक विकेट लिया। मैच के बाद कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद