फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक ले गए रिकवरी एजेंट, लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sat, 20 Dec 2025 09:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साकेत के प्रगतिनगर निवासी विपिन कौशिक शनिवार सुबह परतापुर बाईपास से कंकरखेडा की ओर जा रहा था। इसी दौरान आल्टो कार में सवार कुछ युवक पहुंचे और विपिन को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने विपिन की पिटाई कर घायल कर दिया। बाइक और तीन हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। इस सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों की तलाश की लेकिन उनका पता नही चल सका। पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक किस्तों पर ली गई थी। कई महीनों से किस्त जमा न करने पर फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने बाइक को कब्जे में लिया गया है। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि लूट का मामला नही है बाइक को रिकवरी एजेंट के द्वारा कब्जे में लेने की बात सामने आई है मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें