मेरठ। वेब सिनेमा शॉपिंग मॉल में कलाकार जूनियर सनी देओल ने बॉर्डर-2 के संवाद सुनाए। उन्होंने अपने साथियों के साथ फिल्म देखने आए लोगों को लड्डू खिलाकर प्रचार किया। जूनियर सनी देओल ने मशहूर संवाद आवाज कहां तक जानी चाहिए लाहौर तक, हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा... बोलकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। दर्शकों ने फिल्म बॉर्डर की भी तारीफ की। जूनियर सनी देओल ने कई कॉमेडी रियलिटी शो में प्रतिभा दिखाकर मेरठ का नाम रोशन किया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सुनील दत्त, संजीव, विनय सहगल, शकील अहमद, जूनियर अमिताभ बच्चन सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद