मेरठ। सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के तहत राधा गार्डन में धार्मिक अनुष्ठान हुआ। डॉ. सुब्रत सेन ने भजन संध्या का संचालन किया। सर्वप्रथम 108 नामावली पाठ और हवन हुआ। इस दौरान मैं आया हूं बाबा तेरे द्वार...जैसे गीत सभी मंत्रमुग्ध हो गए। डॉ. सेन ने कई भजन सुनाए। अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सुनील, रीना सेन, महेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो