फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेदव्यासपुरी स्थित आरएएफ सेंटर में शनिवार को मधुमक्खी पालन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कमांडेंट धन सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में रेनट्रोव नेचुरल्स की ओर से यह कार्यक्रम कराया गया। विशेषज्ञों ने जवानों को मधुमक्खी पालन के महत्व, आधुनिक तकनीकों और इससे होने वाले आर्थिक व पर्यावरणीय लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन शहद उत्पादन के साथ स्वरोजगार का भी अच्छा माध्यम है। कार्यक्रम में मधुमक्खियों के संरक्षण, छत्तों के प्रबंधन और शहद उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी विनय कुमार शर्मा, उप कमांडेंट शहाबुद्दीन अली अहमद, विशेषज्ञ भारत कुमार, चीनू कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें