सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण का बुधवार को अल्ट्रा साउंड, लिवर प्रोफाइल और सिटी स्कैन किया गया। मेडिकल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि रावण का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया है। इसके अलावा लिवर में थोड़ी परेशानी बताई गई है। बाकी सब ठीक है। हालत सामान्य है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य और डॉ. अनुज शर्मा उनका इलाज कर रहे हैं। करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में लगे हुए हैं। चार दिन पहले ही सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को रासुका में निरुद्ध किया गया था। मंगलवार को रावण ने जेल में पेट दर्द की शिकायत की थी। रावण का कहना है कि वह डरने वाला नहीं है। उसे ट्रॉमा में रखा गया है। दिनभर उससे मिलने वालों का तांता लगा रहा।