मेरठ। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ महानगर के अंतर्गत दस खाली उचित दर दुकानों के सापेक्ष नए उचित दर विक्रेता का चयन चार जून को खुली बैठक में लॉटरी पद्धति से होगा। अपर जिलाधिकारी नगर के अनुमोदन के बाद विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय चयन समिति के सामने चयन प्रक्रिया पूरी होगी। संवाद