रूट को किया जाएगा वनवे
अभी तक की प्रस्तावित योजना के अनुसार, शारदा रोड से दिल्ली रोड पर 300 मीटर रास्ता बंद करने की तैयारी है। इस दौरान करीब 10 फीट का रास्ता खोला जाएगा, जिसपर पैदल और दोपहिया वाहन निकल सकेंगे। टेंपो और ई-रिक्शा से लेकर अन्य सभी वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे।
रास्ते को वनवे रखा जाएगा, जिस पर दिल्ली की तरफ से आने वाले दोपहिया वाहन शारदा रोड पर एंट्री कर सकेंगे जबकि शारदा रोड से जिस वाहन को दिल्ली की तरफ जाना है, उसको दिल्ली गेट से मेट्रो प्लाजा पर फुटबाॅल चौक से होकर टीपी नगर से होते हुए दिल्ली रोड पर आना होगा।
ये रहे मौजूद
संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री संजय जैन, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, शारदा रोड व्यापारी मनीष शर्मा, सरदार नरेंद्र सिंह, सतीश चंद जैन, संजीव रस्तोगी, सरदार नरेंद्र सिंह, मनीष शर्मा, विजय आनंद अग्रवाल, राकेश लोहिया, संजीव जिंदल, विकास गिरधार, अपार मेहरा, अमित सिंघल विजय आनंद, तरुण गोयल, पिंकी चिनौटी आदि मौजूद रहे।
यह बोले एसपी ट्रैफिक
निर्माण कंपनी के अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक हुई है। व्यापारियों ने अपनी कुछ मांगें रखी हैं। पूरा रोड बंद नहीं होगा, करीब 300 मीटर का रोड बंद किया जाएगा। शुक्रवार को निर्माण कंपनी और नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया जाएगा। इसके बाद रोड को बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। -जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक