मोदीपुरम। पल्लवपुरम के पल्हैड़ा स्थित एक होटल में बुधवार को एक किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया और आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।
बिहार निवासी एक परिवार पल्लवपुरम में रहकर मजदूरी करता है। परिवार का 10 वर्षीय बच्चा पल्हैड़ा स्थित होटल पर काम करता है। इसी होटल में काम करने वाले बिहार निवासी 14 वर्षीय किशोर ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर बच्चे को धमकी दी गई। परिजनों बच्चे के साथ पल्लवपुरम थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया और आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद