मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की ब्यूटीशियन से एक आरोपी ने पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता के दस हजार रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। संवाद