जानीखुर्द। जानी पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ 15 दिन पूर्व युवक ने परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया था। घटना की रिपोर्ट जानी थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज करवाई गई थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार घटना में नामजद विक्की को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।