फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अक्तूबर से रामलीला मंचन, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
13 अक्तूबर से रामलीला मंचन, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

गंगोह। सरकार की घोषणा के बाद रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिव चौंक स्थित प्राचीन रामलीला में मंचन का कार्य 13 अक्तूबर से आरंभ होगा। इससे राम भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। आयोजन समिति के मनोज गोयल व नवीन पांचाल ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों ने अपनी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। मंचन 13 अक्तूबर से आरंभ होगा। इस अवसर पर रामलीला महोत्सव मंडल के संयोजक रघुनन्दन गोयल, मनोज गोयल, अतुल, गोयल, कश्यप कुमार फौजी, राकेश सिंघल, अरविंद कपूर, अरविंद्र मखीजा, नवीन पांचाल, अनिल तायल, विक्की गोयल, दीपक मित्तल, नीरज, नितिन गोयल, प्रियांशु गर्ग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें