फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में रामलीला महोत्सव की धूम, विविध लीलाओं का मंचन

विज्ञापन
भूड के मैदान में चल रही रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार । (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। कस्बे में रामलीला महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न रामलीला कमेटियां प्रभु श्री राम के जीवन दर्शन को मंचन व फिल्म प्रदर्शन के जरिये प्रस्तुत कर रही हैं।भगवान श्री रामलीला कमेटी ने बुधवार रात परीक्षितगढ़ बस स्टैंड के पास भूड़ के मैदान में कई प्रसंगों का सजीव मंचन किया। श्री रामलीला एवं शिव मंदिर कमेटी गुड़ मंडी ने पर्दे पर राजा दशरथ परलोक गमन और राम-भरत मिलाप के भावुक प्रसंग दिखाए। भरत मिलाप देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने जूनियर हाई स्कूल के मैदान में कैकेयी वरदान और दशरथ मरण की लीला का प्रदर्शन किया। तीनों स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजनों और जयकारों के बीच लीला का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें