परीक्षितगढ़। श्री रामलीला कमेटी परीक्षितगढ़ अध्यक्ष महेश चंद त्यागी, संरक्षक विद्या भूषण गर्ग व सचिव श्याम दत्त शर्मा ने बताया स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि वह लंबे समय से शारीरिक परेशानियों और बीमारी के कारण कमेटी के कार्यों को पूरी तरह से समय नहीं दे पा रहे थे। रामलीला कमेटी की जिम्मेदारी निभाना उनके लिए सम्मान की बात रही है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण वह अपने दायित्वों का निर्वहन पहले की तरह नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने व अन्य सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।