फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महर्षि वाल्मीकि मन्दिर में रामायण पाठ किया

विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर यह करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष। (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार सैनी ने मोहल्ला जोगियान स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में यज्ञ और रामायण पाठ का आयोजन किया।चेयरमैन ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। यज्ञ के बाद चेयरमैन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रचनाएं न केवल भगवान राम की कथा का वर्णन करती हैं, बल्कि सत्य, भक्ति और धर्म के मूल्यों की शिक्षा भी देती हैं। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं सफाई, सुरक्षा उपकरण वितरित किए। इस मौके पर सोहनवीर सैनी, नईम अनव, नगर पंचायत के लिपिक फहीम अहमद, सुरेंद्र सैनी, यशपाल विशनोई, खीमचन्द, विकास प्रधान, अहसान, वकील अहमद, परवेज अख्तर, मोहित कुमार, किरनपाल, राकेश, नीटू,जोनी, देवदत्त व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें