मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर मैदान में 14 वर्षीय बालक वर्ग में विवेकानंद हाउस एवं राम वाटिका हाउस टीमों के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मैच में राम वाटिका हाउस टीम ने विवेकानंद हाउस टीम को 4-2 से हराकर मुकाबला जीता। राम वाटिका टीम की ओर से निष्कर्ष, मनीष, कृष्णा सैनी और वंश सिंघल ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल दागे। विवेकानंद हाउस टीम की ओर से आरव और मयंक पाल ने अपनी टीम के लिए गोल किए। निर्णायक कौशल चौधरी एवं लक्की शर्मा रहे। प्रशिक्षिक जोगिंदर सिंह ने बच्चों के फिटनेस एवं खेल के हुनर की सराहना की। संवाद