मेरठ। विद्युत परिषद आशुलेखक संघ की पश्चिमांचल डिस्काम शाखा के आशुलेखकों का प्रथम वार्षिक सम्मेलन रविवार को टीएफसी होटल में हुआ। उद्घाटन विद्युत परिषद् आशुलेखक संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष वीके सिंह ने किया। चुनाव अधिकारी शिवाजी तिवारी की देखरेख में पश्चिमांचल कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें पीसी जोशी को संरक्षक, राम मूरत वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा लक्ष्मी विवेक को उपाध्यक्ष, रतन कुमार को उपाध्यक्ष, सत्यवीर सिंह को महामंत्री, चन्दन सिंह को संयुक्त मंत्री, विपिन वैश्य को संयुक्त मंत्री, श्रवण कुमार को कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार भारती को संगठन मंत्री चुना गया। चौब सिंह मीडिया प्रभारी, फातीमा खातून सदस्य कार्यसमिति बनाए गए। संवाद