फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माछरा में राम-भरत मिलाप, मुंडाली में कैकेयी-मंथरा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा/मुंडाली। दोनों स्थानों पर आयोजित श्रीराम लीला में भावपूर्ण मंचन किया गया। दर्शकों ने लीलाओं का आनंद लिया। माछरा में भगवान श्रीराम और भरत मिलाप की लीला का मंचन हुआ। भरत के प्रेम और समर्पण को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। पूरे पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। समाजसेवी अहलकार सिंह नागर मुख्य अतिथि रहे। रामलीला समिति ने उनका स्वागत किया। कलाकारों ने दिखाया कि भरत श्रीराम को अयोध्या वापस लाने वन में पहुंचते हैं। मुंडाली में कैकेयी-मंथरा संवाद की लीला प्रस्तुत की गई। इसमें मंथरा ने कैकेयी के कान भरे और भरत को राजा बनाने की मांग की। इस लीला को देखकर भी दर्शक भावुक हो गए। बोबी त्यागी, राकेश प्रधान, मयंक त्यागी, जोशिल, ताराचंद और अतुल ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें