बहसूमा। कस्बे में रविवार को श्रीराम की बरात बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। बरात कस्बा स्थित बाहरले मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, मुख्य बाजार, चौकटा, मोहल्ला जुमेरात, रानी की हवेली, मोहल्ला काकड़ोवाला मोहल्ला से होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई। बरात का मुख्य आकर्षण श्रीराम लक्ष्मण की झांकी रही। झांकियों के आगे बैंड बाजे की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। राम बरात का कस्बे में कई जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अमित गोयल, वीरेंद्र नागर, दीपक गुर्जर, अध्यक्ष सचिन सुकड़ी, पवन बैरागी, प्रेमचंद धीमान, शिवम महेश्वरी, अजयपाल राठी, विधि गुर्जर आदि का सहयोग रहा।