मोदीपुरम। डीएमजी इंटर कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। 70 यूपी बटालियन यूनिट के एनसीसी प्रभारी कैप्टन दीपक कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने साइकिल तिरंगा यात्रा रैली निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने शहीदों को नमन करके तिरंगा जागरुकता रैली को रवाना किया। शिक्षकों के साथ कैडेट्स व छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों का उद्घोष करते हुए यात्रा निकाली और क्षेत्रवासियों में देशभक्ति की भावना को जागृत किया। इस दौरान कैप्टन विक्रम सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. देवपाल सिंह, राकेश कुमार, विनोद कुमार, वसीम खान आदि मौजूद रहे। संवाद