विद्यदीप ग्लोबल स्कूल में रक्षा बंधन पर्व मनाते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
मवाना। विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने मिलकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को राखी बांधी और मिठाई वितरित की। प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे की रक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लेने का प्रतीक है।