दौराला- दौराला में पुलिसकर्मियों को राखी बांधती महिलाएं। स्रोत : स्वयं
दौराला। एकल अभियान के तहत आंचल लक्ष्मी नगर के संच किला परीक्षितगढ़ की महिलाओं ने शुक्रवार को दौराला थाने में पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। एकल बहनों ने थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों के हाथ में राखी बांधी और तिलक लगाकर देश सेवा ईमानदारी और बिना भेदभाव के करने का वचन लिया। इस योजना का उद्देश्य समाज में सुरक्षा करने वाले योद्धाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस दौरान समिति अध्यक्ष नीरज, विकास चौधरी, प्रशिक्षक पूजा आदि मौजूद रहे।