दौराला- श्री मल्हू सिंह आर्य कन्याइंटर कॉलेज में छात्राओं ने बनाई राखी। स्रोत : संस्थान
दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हर घर तिरंगा 2025 बंधन स्वच्छता का प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं ने वेस्ट मेटेरियल से सुंदर व आकर्षक राखियां बनाईं। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि नगर पंचायत दौराला की आईईसी टीम द्वारा छात्रों को 3आर की विधि से वेस्ट वस्तुओं का पुनः उपयोग करने, उनसे आकर्षक वस्तुएं बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रविता, शालिनी आदि मौजूद रहे।