मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। राकेश कुमार सेन अध्यक्ष चुने गए। मुख्य अतिथि पंकज कुमार चतुर्वेदी वित्त नियंत्रक रहे। डॉ. लोकेश गंगवार एवं डॉ. रचना वर्मा चुनाव अधिकारी रहे। डॉ. रविंद्र कुमार ने अध्यक्षता की। इस दौरान राकेश कुमार सेन को अध्यक्ष, महामंत्री सुरेश कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष विकास, प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। संरक्षक पद पर मनोज कुमार सेंगर को नामित किया गया। इस दौरान प्रदीप सिंह, हरवीर सिंह, विनय प्रताप सिंह, शुची गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेंद्र नाथ उपाध्याय, विक्रांत सिरोही सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद