फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खरखौदा में एक घंटे रुकी रही राज्यरानी, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लखनऊ से मेरठ के लिए चली राज्यरानी एक्सप्रेस रविवार रात करीब 11 बजे से 12 बजे तक (एक घंटे) तक खरखौदा के सुनसान रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। इस दौरान यात्री परेशान हो गए। इसमें स्काउंट गाइड और एनसीसी कैडेट्स भी थे। बालकों को लेकर लोगों की चिंता ज्यादा थी, क्योंकि इस क्षेत्र में तेंदुए का खौफ रहता है। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह मुरादाबाद क्षेत्र में आता है। मालगाड़ी का डबल लोड था, जिस कारण ट्रेन रोकी गई और मालगाड़ी को निकाला गया।
विज्ञापन

रात 12 बजे ट्रेन रवाना होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। यात्री नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन में बैठे बालक और उनके शिक्षक सहमे हुए थे। बाकी यात्री भी घबराए हुए थे, क्योंकि यह रेलवे स्टेशन सुनसान है। आसपास जंगल है, अंधेरा है। ऐसे में कोई जानवर हमला कर दे, इसका डर रहता है। यात्री संजय कुमार ने बताया कि अधिकारियों को मालगाड़ी से पहले यात्री ट्रेन को निकालना चाहिए। ऐसी लापरवाही से कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यात्रियों का कहना था कि अक्सर इस ट्रेन को यहां काफी देर के लिए रोक दिया जाता है, जो कि सही नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें