मेरठ। गढ़ रोड स्थित क्रिकेट एकेडमी में अम्हैड़ा क्रिकेट क्लब और राजपूत राइडर के बीच रात्रि मैच खेला गया। इस दौरान राजपूत राइडर की टीम ने एक विकेट से जीत प्राप्त की। अम्हैड़ा क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। इसमें शेखर तोमर ने 69 और जग्गू ने 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में इंतजार और शोएब ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूत राइडर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से मोहम्मद शाकिब ने 68, जुनैद ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जग्गू ने तीन और विक्रांत ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शाकिब को चुना गया। संवाद