मेरठ। चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-46 स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 11 से 14 मार्च तक होने वाली सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला विकास कार्यालय मेरठ में तैनात राजकुमार का भी चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए 33 सदस्य चुने गए हैं। इन सभी कर्मचारियों को आठ मार्च से प्रतियोगिता की वापसी तिथि तक कार्यमुक्त करने के निर्देश खेल निदेशालय की तरफ से संबंधित विभागों को दिए गए हैं। मेरठ निवासी राजकुमार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कई बार पदक जीत चुके हैं। उन्हें 45 वर्षीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। वह आमतौर पर साइकिलिंग और दौड़ में प्रतिभाग करते हैं।