लायंस क्लब मेरठ शिवम द्वारा मारवाड़ी भोज में बोर्ड मीटिंग आयोजित की गई। स्रोत संस्था
मेरठ। लायंस क्लब मेरठ शिवम ने मंगलवार को नए सत्र 2026-27 के लिए अपने पदाधिकारियों का चुनाव किया है। यह कार्यक्रम मेट्रो प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। बोर्ड बैठक में राजेश सिंघल को अध्यक्ष चुना गया। भारत भूषण सचिव और देवेंद्र मिनर्वा कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गए। सभा में राजीव, पवन गोयल, अतुल जैन, दिव्यांशु सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद