फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ से दिल्ली के बीच चलेगी राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ से दिल्ली के बीच शनिवार से राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा शुरू होने जा रही है। मेरठ से दो बसों का संचालन दिल्ली के लिए होगा जो बीच में कहीं नहीं रुकेगी। इसके लिए यात्रियों को साधारण बस सेवा के मुकाबले 10 फीसदी अधिक किराया वहन करना होगा हालांकि उनके सफर के वक्त में एक घंटे की बचत भी होगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम की ओर से प्रदेश के कई जिलों से आज दिल्ली के लिए 93 राजधानी एक्सप्रेस बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनकी खासियत यह है कि ये बसें जिस जिले से चलेंगी वहां से सीधे दिल्ली ही आकर रुकेंगी। मेरठ के हिस्से में दो राजधानी एक्सप्रेस बसें आई हैं, जो शनिवार को मेरठ को प्राप्त हो जाएंगी। मेरठ से बस सीधे आईएसबीटी जाकर रुकेगी। बीच में किसी भी सवारी को न तो बैठाया जाएगा और न ही उतारा जाएगा।
10 फीसदी अधिक होगा किराया
मेरठ से 31 साधारण बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता है। इनमें एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली तक का किराया 154 रुपए है। राजधानी एक्सप्रेस में किराया दस फीसदी अधिक होगा और उसे 169 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

यात्रियों के समय की होगी बचत
राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा में साधारण बस सेवा के मुकाबले आधा से एक घंटा कम समय लगेगा। साधारण बस में दिल्ली तक का सफर दो से ढाई घंटे में तय होता है। राजधानी एक्सप्रेस सेवा में सफर डेढ़ घंटे में तय हो जाएगा।
वर्जन
मेरठ से दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा शनिवार से शुरू होने की उम्मीद है। इससे यात्री और भी जल्दी दिल्ली पहुंच सकेंगे। - केके शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, मेरठ रीजन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें