मेरठ। सुरभि परिवार की ओर से मंगलवार को ब्रह्मपुरी स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बढ़ती जनसंख्या पर मंथन किया गया। इस दाैरान जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया गया। चेताया गया कि अभी समय है कि जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है। इस दाैरान मांग की गई कि अब देश में दो बच्चों का कानून बनना चाहिए |यदि भारत की आबादी नहीं रुकी या कानून नहीं बनाया गया तो देश की जनसंख्या 200 करोड़ हो जाएगी। दिनेश तलवार और दिशा तलवार ने कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हैं ताकि देश में जनसंख्या नियंत्रण का कानून बने। अध्यक्षता कपिल अग्रवाल ने की। संचालन मुकेश शर्मा ने किया। ब्यूरो