फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सोमवार को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न के संबंध में जो अधिकार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा महिलाओं को प्रदान किए गए हैं, उनके बारे में अवगत कराया गया। अपर जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमेश कुशवाहा द्वारा राजकीय महिला शरणालय, राजकीय बाल गृह (बालक) एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मेरठ का निरीक्षण किया गया। संस्थाओं में निवासरत बालकों एवं बालिकाओं को उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उनकी शिकायत का निराकरण कराए जाने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं संबंधित अधीक्षक को निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें