मेरठ। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल प्रबंधन की ओर से गांव ढिंढाला में कैंप लगाकर ग्रामीणों और गन्ना किसानों को जागरूक किया गया। कैंप में लोगों को गन्ने में लगने वाली बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी दी गई। क्षेत्र में चल रहे गन्ना सर्वे के दौरान यह कैंप लगाया गया। महाप्रबंधक राजेश कुमार वर्मा ने ढिंढाला में पहुंचकर किसानों को जागरूक किया। इससे पूर्व गांव के किसानों ने रालोद के प्रदेश महामंत्री मोनू ढिंढाला के नेतृत्व में मिल की ओर से शत-प्रतिशत भुगतान किए जाने पर महाप्रबंधक को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गन्ने की बुवाई के दौरान से ही फसल पर पूरी नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि मिल में जो भी किसान अच्छा गन्ना लाएगा, उसे पूर्व की तरह सम्मानित किया जाएगा। मिल की ओर से सस्ते कृषि यंत्र और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर आनंद कमरपाल, देव राज, बुद्ध प्रकाश, मुनेश, बब्लू, वेदराम, मुनेश तेवतिया समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद