फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुरक्षित निवेश के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विश्व निवेशक सप्ताह के तहत राम सहाय इंटर कॉलेज में वित्तीय जागरूकता और सुरक्षित निवेश का संदेश देने के लिए साइकिल रैली आयोजित की गई। इसमें करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. एसएन त्यागी, उपप्रधानाचार्य सुग्रीव सिंह और और सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर अर्चना शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पहले प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अर्चना शर्मा ने रैली के उद्देश्य और विश्व निवेशक सप्ताह के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता, सुरक्षित निवेश, निवेशक संरक्षण और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। रैली में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए और जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश कुमार पांडेय, मनवीर सिंह, दिनेश यादव, शीशपाल, अजय त्यागी सहित विद्यालय के कर्मचारियों ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें