फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्तन कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय वैश्य संगम की ओर से महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करने और बीमारी की समय रहते पहचान के उद्देश्य से निशुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक महिलाओं ने जांच कराई। संस्था की ओर से वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय गुप्ता और डॉ. सांची गुप्ता को सम्मानित किया गया। संरक्षक इंजीनियर मुकेश मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल, राष्ट्रीय महामंत्री सीए आशीष अग्रवाल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने भी इस बीमारी से सजग रहने के लिए प्रेरित किया। संतोषजनक बात यह रही कि जांच में किसी भी महिला में स्तन कैंसर की पुष्टि नहीं हुई। कुछ महिलाओं को नियमित अंतराल पर जांच कराने की सलाह दी गई। इंजीनियर मुकेश मित्तल ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की नींव है। महिलाओं के स्वस्थ रहने से आने वाली पीढ़ियां भी स्वस्थ रहेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल ने बताया कि संस्था आगे भी ऐसे आयोजन कराती रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें