फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओले गिरे

विज्ञापन
गांव पांचली बुजुर्ग में तेज बारिश में पड़े ओले दिखाता युवक। ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सरधना/सरूरपुर। क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। इसके चलते तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कस्बा खिवाई, हर्रा में ओले गिरे हैं। बृहस्पतिवार देर रात मौसम ने मिजाज बदला। इसके बाद तेज हवा व बारिश शुरू हो गई और ओले भी गिरे हैं। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्षा के साथ चली तेज हवा से मौसम में ठंडक बढ़ गई। वहीं, बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवाओं के चलने से गेहूं की फसल गिरने की संभावना है। जबकि सरसों का फली भी गिरने की संभावना बन गई है। बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि ओले गिरने से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं, हस्तिनापुर क्षेत्र में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। क्षेत्र के लोग इससे परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें