गुरुद्वारे में विशेष पाठ और शब्द कीर्तन में उपस्थित श्रद्धालु। (स्त्रोत श्रद्धालु) मवाना।
मवाना। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर मोहल्ला हीरालाल स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग में विशेष पाठ और शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सुरजीत सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब से महलां नौवां का पाठ सुनाया और अरदास कर भोग डाला। ग्रंथी ने बताया कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। जिसका प्रतीक आज भी दिल्ली का गुरुद्वारा शीशगंज साहिब है। 16 नवंबर से प्रतिदिन दो पाठ चल रहे थे, जिनका समापन किया गया। कार्यक्रम में रागी जत्थों ने गुरु वाणी का कीर्तन किया और अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।