फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राघव प्रजापति का झांसी छात्रावास में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के हॉकी छात्र खिलाड़ी राघव प्रजापति का खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित झांसी छात्रावास में चयन हुआ है। उन्होंने बीते माह झांसी स्टेडियम में छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल दिया था, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया है। उनके चयन पर सोमवार स्कूल प्रबंधन समिति के मैनेजर राजेंद्र सिंघल व प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना ने चयनित राघव खिलाड़ी को 3100 रुपये व हॉकी देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि राघव इससे पहले मेरठ जनपद मंडल राज्य स्तरीय एवं स्कूल नेशनल तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुका है। इस दौरान स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल, उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र पिथोरिया, रविंद्रपाल विहान हॉकी, सचिव प्रदीप चिन्योटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें