मोदीपुरम। सक्सेस इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न पात्रों का किरदार निभाया।
बच्चों ने विभिन्न झांकियां भगवान कृष्ण के जीवन की झलक दिखाई। बच्चों ने कृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला की नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी। श्रीकृष्ण के भजन पर रासलीला की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद