महर्षि दयानंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी के निशानेबाज जिन्होंने प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। (स
मवाना। पिलौना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी के निशानेबाजों ने दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शानदार प्रदर्शन कर प्री नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। शूटिंग रेंज संचालक कपिल धामा ने बताया कि 49वीं यूपी स्टेट प्रतियोगिता 21 से 30 जून तक संपन्न हुई। इसमें 10 मीटर एयर पिस्टल केटेगरी में नवाजिश रिजवी, केशव यादव, वर्तेश कुमार, प्रांजल सिंह, आर्य धामा और 10 मीटर एयर राइफल केटेगरी में जिया धामा ने 387/400 स्कोर के साथ प्री नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकेडमी के खिलाड़ी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।