कय्यूम प्रधान को जिला सचिव बनने पर प्रमाण पत्र देते जिला अध्यक्ष स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष चौधरी इंतजार देशवाल के आवास पर हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नगला चांद निवासी कय्यूम प्रधान को भाकियू तोमर का जिला सचिव नियुक्त किया गया। जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने कय्यूम प्रधान को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हितों के लिए कार्य करने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त जिला सचिव कय्यूम प्रधान ने कहा कि वह संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।