फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोल गांव में स्कूल के पास मिला अजगर

विज्ञापन
खरखौदा के गांव कोल में विद्यालय के सामने पड़ा अजगर (ग्रामीण)
विज्ञापन
खरखौदा। गांव कोल स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट के पास बुधवार को अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। विद्यालय के पास अजगर मिलने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें