लावड़ - जलालपुर गांव में अजगर का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत: वन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। जलालपुर गांव में शुक्रवार को गन्ने के खेत में करीब पांच मीटर लंबा विशालकाय अजगर निकलने से किसान भयभीत हो गए। का माहौल उत्पन्न हो गया। गन्ने की मेड़ पर अजगर को देखकर खेत में काम कर रहे किसान काम छोड़कर तुरंत खेत से बाहर निकला और ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसान राजेश ने वन विभाग को जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग की टीम माैके पर पहुंची। टीम में शामिल पुनीत पोसवाल ने बताया कि टीम ने सावधानी बरतते हुए अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की अपील की।