फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ में तब्दील हुई पीडब्ल्यूडी की सड़क

Thu, 07 Aug 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सिकंदरपुर में कीचड़ में तब्दील हुई लोनिवि की सड़क। संवाद
विज्ञापन
लखनौती। गांव सिकंदरपुर से आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क में कीचड़ जमा होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। गंगोह ब्लाॅक क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर से बांसदेई की ओर जाने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क में करीब 100 मीटर मार्ग में कीचड़ जमा है। इस सड़क के सामने ही एक धार्मिक स्थल भी है। यहां पूजा-अर्चना के लिए आने वाली महिलाओं को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस सड़क से बांसदेई, सरकड, कुंडा कला, कुंडा खुर्द, बीनपुर आदि आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। गांव अब्दुल रहीम, वीरेंद्र चोपड़ा, नईम शेख आदि का कहना है कि सड़क में कीचड़ जमा होने से स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें