मेरठ। कैंट डाक विभाग के कार्यालय में सार्वजनिक लेनदेन दो से चार अगस्त तक बंद रहेगा। एपीटी एप्लिकेशन 2.0 की उन्नत प्रणाली को कैंट स्थित डाकघर में लागू किया जाएगा। इसके चलते यह सुविधा बंद रहेगी। यह जानकारी डाक विभाग के प्रवर अध्यक्ष डाकघर मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि एपीटी एप्लिकेशन को उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया है। शीघ्र सेवा वितरण और अधिक ग्राहक-अनुकूल इंटरफेस, बेहतर, कुशल और भविष्य के लिए तैयार डाक प्रचालन प्रदान करने के प्रति यह अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कार्यप्रणाली प्रत्येक नागरिक को बेहतर, तेज और अधिक डिजिटल रूप से सशक्त सेवाएं प्रदान करने के हित में तैयार की जा रही है। डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।