फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महापंचायत को लेकर गांवों में किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। ठाकुर चौबीसी के गांवों में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के विरोध में राजपूत उत्थान सभा ने मंगलवार को गांव कपसाड़ में जनसंपर्क किया। गांव में आयोजित बैठक में राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम ने कहा कि भामौरी से अकलपुरा जाते समय संगठन के कार्यकर्ताओं ने रार्धना पुल के निकट उनकी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की रणनीतियों का विरोध कर हंगामा कर दिया था। कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी नोकझोंक हुई तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसे लेकर ठाकुर चौबीसी में केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रति आक्रोश है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान व थाना पुलिस के खिलाफ महापंचायत करने को रणनीति पर चर्चा की। राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम ने बताया कि क्षेत्र के गांवों में आगामी महापंचायत को लेकर लोगों से जनसपंर्क जारी है। बैठक की अध्यक्षता सेवाराम शर्मा व संचालन रेशपाल ने किया। इस दौरान शिवकुमार मैनेजर, रामवीर प्रधान, सतीश प्रधान, रामभूल, मदन पुंडीर, अजब सिंह, ब्रजपाल खेड़ा, रविन्द्र, नाहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें